रांची, मई 11 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कोकर के खोरहाटोली से आदिति पांडेय नामक 18 माह की बच्ची के लापता होने के 30 घंटे बाद रविवार को भी सुराग नहीं मिला। शनिवार शाम घर के पास से खेलते हुए आदिति अचानक गायब हो गई थी। रविवार को जब दुनिया मदर्स डे मनाती रही, लेकिन आदिति की मां अपनी बेटी के आने के इंतजार में बेसुध बैठी रही। किसी भी आहट पर उन्हें लग रहा है कि शायद उनकी बच्ची आई है। वह बार-बार घर के बाहर निकलती, गली में झांकती और फिर मायूस होकर लौट आ रही हैं। सुबह से ही आदिति के घर के पास मुहल्लेवासियों का जमावड़ा लगा हुआ था। हर कोई अपने स्तर पर उसकी तलाश में जुटा है। परिवार की महिलाओं ने बताया कि आदिति की मां ने रविवार को ठीक से खाना तक नहीं खाया। इधर, सदर थानेदार कुलदीप कुमार ने बताया कि बच्ची की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.