कोकर की महिला बिहार से बस से ला रही थी ब्राउन शुगर, गिरफ्तार
रांची, अगस्त 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बिहार से ब्राउन शुगर खरीद कर रांची ला रही महिला को रांची पुलिस की स्पेशल टीम ने बीते रविवार को बस से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मुन्नी देवी कोकर बाजार जतराटांड की रहने वाली है। उसके पास से पुलिस ने करीब 90 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया है। मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बिहार से रांची आ रही बस में महिला के पास मादक पदार्थ होने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी। कोतवाली एएसपी निखिल राय के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने बूटी मोड़ जुमार पुल के पास रविवार को चेकिंग शुरू की। एक बस को रोककर पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक महिला भागने का प्रयास की, जिसे महिला पुलिसकर्मी ने पकड़ा। तलाशी के दौरान महिला के बैग से ब्राउन शुगर बरामद हुआ। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.