रांची, दिसम्बर 23 -- रांची। कोकर जतराटांड़ बाजार में मंगलवार को करीब छह घंटे बिजली बाधित रही। यहां का ट्रांसफॉर्मर खराब हो गया था। इसके कारण पूरे मोहल्ले में बिजली नहीं थी। इससे दुर्गापुरी सहित आसपास का इलाका भी प्रभावित रहा। बिजली नहीं होने से लोगों को पानी की भी समस्या हुई। ठंड में बिन बिजली लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर शाम चलित ट्रांसफॉर्मर लगाने का कार्य जारी रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.