कोकरो नहर में पानी छोड़ने को सीएम को सौंपा ज्ञापन
रांची, अगस्त 5 -- राहे, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य किसान सभा के नेतृत्व में राहे प्रखंड स्थित कोकरो नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन झारखंड राज्य किसान सभा के महासचिव सुफल महतो, राहे अंचल किसान सभा के अध्यक्ष सह राज्य किसान काउंसिल सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, सचिव सह राज्य किसान काउंसिल सदस्य भीषंभर महतो, जिला किसान काउंसिल सदस्य शोभाराम महतो तथा जिला संयुक्त सचिव सह मुखिया पांडू राम मुंडा ने सौंपा। सुफल महतो ने कहा कि राहे और सोनाहातू प्रखंड के 8500 एकड़ सिंचाई क्षेत्र वाले कोकरो नहर में विभाग की ओर से पानी नहीं छोड़े जाने के कारण राहे प्रखंड के होटलो, राहे, डोकाद, लोवाहातू, बी, नावाडीह तथा सोनाहातू प्रखंड के जिंतु, सोनाहातू, बारूहातू और तेतला पंचायत के दर्जनों गांवों में धान की रोपनी प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.