कोकरपुर में सात हजार वर्ग मीटर में बन रहा अवैध कांप्लेक्स सील
मुरादाबाद, जून 11 -- मुरादाबाद। अवैध निर्माण व प्लॉटिंग के खिलाफ एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह के निर्देश पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को प्राधिकरण टीम द्वारा कोकरपुर में नागेन्द्र सिंह द्वारा सात हजार वर्ग मीटर में बनाए जा रहे अवैध कांप्लेक्स को सील किए जाने की कार्रवाई की गई। खास बात यह कि नोटिस दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसके अलावा मझोला के डिडौरा में पंकज सक्सेना द्वारा 70 वर्ग मीटर में किए गए अवैध निर्माण को भी सील किए जाने की कार्रवाई की गई। एमडीए उपाध्यक्ष अनुभव सिंह ने बताया कि अवैध निर्माण किसी भी हालत में होने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.