कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में श्रमिकों का किया गया सर्वेक्षण
घाटशिला, अगस्त 4 -- धालभूमगढ़। प्रखंड श्रम निरीक्षक आकाश कुमार के द्वारा कोकपाड़ा नरसिंहगढ़ पंचायत भवन में श्रमिकों का सर्वेक्षण किया गया। प्रखंड अंतर्गत निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिक, असंगठित श्रमिक, प्रवासी श्रमिकों का सर्वेक्षण किया गया। ऐसे सभी श्रमिकों का जिनका श्रम निबंधन अभी तक नहीं हुआ है, उन्हें निबंधित करते हुए राज्य सरकार के श्रम विभाग द्वारा दी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाना इस सर्वेक्षण का उद्देश्य है। श्रमिकों को बताया गया -निबंधन से श्रमिकों को सेफ्टी किट योजना का लाभ मिलेगा, औजार की सहायता मिलेगी, साइकिल सहायता राशि मिलेगी, श्रमिकों का सामान्य एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर विभिन्न योजनाओं के अनुसार सहायता राशि भी दी जाती है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.