घाटशिला, जून 9 -- घाटशिला, संवाददाता। धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के कोकपाड़ा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुई बाइक दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान छोत्रोपांडुदा निवासी दिनेश टुडू (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिनेश टुडू बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोकपाड़ा हाईवे पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़े, जिससे उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को एनएचएआई एंबुलेंस की सहायता से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में वार्ड पार्षद घायल, रेफर चिकित्सकों के अनुसार युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें एमज...