रांची, अप्रैल 2 -- रांची। झारखंड स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के गुमला जिले की बिशुनपुर शाखा में करोड़ों रुपये के गबन मामले के आरोपी तत्कालीन शाखा प्रबंधक मनोज कुमार को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। इस मामले की सुनवाई जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने जमानत याचिका मंजूर कर ली। मामला वर्ष 2009 से 2014 के बीच का है, जिसमें आरोपी शाखा प्रबंधक पर लगभग 4.42 करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। सुनवाई के दौरान अदालत ने यह माना कि मामले में आरोप पत्र पहले ही दायर किया जा चुका है, ऐसे में अब साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की संभावना कम है। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी को जमानत देने का निर्णय लिया। अदालत ने जमानत के लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं। निर्देश दिया गया है कि जमानतदार आरोपी के निकट संबंधी हों और उनके पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.