गाजीपुर, मार्च 22 -- मुहम्मदाबाद। कोऑपरेटिव बैंक इम्पलाइज यूनियन की कार्यकारिणी की बैठक रविवार को जिला सहकारी बैंक युसुफपुर शाखा परिसर में आयोजित हुई। बैठक में जनपद भर से आए कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया और बैंक कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में इस वर्ष बोनस न मिलने, समय पर वेतन वृद्धि न होने और समयमान वेतनमान लागू न किए जाने पर कर्मचारियों ने गहरा आक्रोश व्यक्त किया। यूनियन के अध्यक्ष जयबीर सिंह ने बैंक प्रबंधन, सहकारिता विभाग और उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि बीते कई वर्षों से कर्मचारियों की मांगें लंबित हैं, जिससे बैंक और कर्मचारियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। यूनियन का आरोप है कि पिछले 16 वर्षों में कंप्यूटरीकरण और आधुनिकीकरण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.