कोई CM हो या PM, इकबाल खत्म होने पर काम करना मुश्किल; यशवंत सिन्हा का PM मोदी को लेकर क्या इशारा
नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- एसआईआर और सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर मचे घमासान के बीच भाजपा के पूर्व नेता यशवंत सिन्हा ने पीएम मोदी की साख पर सवाल उठाया है। एक इंटरव्यू में सिन्हा ने कहा कि अगर किसी सरकार का इकबाल खत्म हो जाए, प्रशासन का इकबाल खत्म हो जाए तो फिर उसके लिए काम करना असंभव हो जाता है। किसी परिस्थिति पर काबू पाना असंभव हो जाता है। सिन्हा ने कहा कि मेरा जो बहुत एक 65 साल का प्रशासनिक और राजनीति का अनुभव रहा है। सरकार में मंत्री का अनुभव रहा है। मैंने कई ऐसी परिस्थितियां देखी है, जिनमें कोई पार्टी या कोई मुख्यमंत्री या कोई प्रधानमंत्री सत्ता की कुर्सी पर तो बैठा हुआ है और उसका इकबाल खत्म हो गया है तो फिर उसके लिए काम करना असंभव हो जाता है।हम लोगों ने मोदी जी के दम को देखा है पूर्व भाजपा नेता ने कहा कि एक बार मेरे सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.