कोई हथकंडा नहीं चलेगा, शपथ लेते ही किसपर नाराज हो गए पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस
नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार के विरोध के बीच जस्टिस अश्वनी कुमार मिश्रा ने सोमवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली। शपथ लेते ही जस्टिस मिश्रा ने कहा, यह कोर्ट किसी भी तरह के हथकंडों से नहीं दबने वाला है। कोर्ट कानून के अनुसार ही चलेगा। पंजाब गवर्नर हाउस में आयोजित समारोह में पंजाब के गवर्नर गुलाबचंद कटारिया ने मिश्रा को शपथ दिलाई। अश्वनी कुमार मिश्रा ने हाईकोर्ट के 37वें चीफ जस्टिस के तौर पर शपथ ली है। कार्यक्रम में सीएस केपी सिन्हा, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष और हरियाणा के सीएम नायब सैनी मौजूद रहे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान या पंजाब सरकार का कोई मंत्री शपथग्रहण समारोह में नहीं पहुंचा।नियुक्ति के खिलाफ पंजाब कैबिनेट ने प्रस्ताव पास किया एक दिन पहले पंजाब केबिनेट ने पंजाब की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.