नई दिल्ली, मई 9 -- लखनऊ सुपर जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच पिछले दिनों इकाना स्टेडियम में एक मैच खेला गया था। इस मैच में एलएसजी ने शानदार जीत दर्ज की थी। हालांकि मैच के दौरान निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या की झड़प ने सुर्खियां बटौरी थी। उस झड़प के कुछ दिन बार एक वीडियो सामने आया जिसमें वेस्टइंडीज का यह पूर्व खिलाड़ी पांड्या का मैदान पर कॉलर पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। इसके बाद फैंस में थोड़े परेशान हो गए, क्या दोनों के बीच सबकुछ ठीक है। हालांकि वीडियो में बाद में दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से हंसते हुए बात करते दिखाई दिए। अब क्रुणाल पांड्या ने इस मुद्दे पर सफाई देते हुए एक पोस्ट किया है, जिस पर निकोलस पूरन ने भी कमेंट किया है। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप की रेस में कितना पिछड़े? गिल-सुदर्शन पर भी आज निगाहें क्रुणाल पांड्...