नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन छात्रों के लिए एक विशेष भावुक पत्र लिखा है, जो इस बार अपेक्षित सफलता प्राप्त नहीं कर सके। "योगी की पाती" शीर्षक से लिखे इस पत्र में मुख्यमंत्री ने छात्रों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि जीवन में कोई भी परिणाम "पहला या अंतिम" नहीं होता, बल्कि यह एक नई शुरुआत का अवसर होता है।निराशा छोड़ 'चरैवेति-चरैवेति' का अपनाया मंत्र मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में विशेष रूप से उन बच्चों को संबोधित किया जो असफल होने के कारण निराश हैं। उन्होंने जीवन दर्शन का सूत्र देते हुए लिखा, "सफलता हमें उत्साहित करती है, लेकिन असफलता से निराशा घर कर सकती है। हमें इसी निराशा को हटाकर 'चरैवेति-चरैवेति' (चलते रहो-चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.