जालंधर।, सितम्बर 27 -- LPU Unrest: पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में रविवार एक छात्रा के साथ कथित रेप की खबर फैलने के बाद छात्रों का भारी विरोध-प्रदर्शन देखने को मिला। इस दौरान गुस्साए छात्रों ने जोरदार हंगामा किया। सुरक्षा उपकरणों और इमारतों पर चढ़कर अपना विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान सामने आए वीडियो में एक छात्र यूनिवर्सिटी कैंपस में रखे भारतीय वायु सेना के मिग-23 यूएम विमान पर चढ़ा हुआ दिखा, जबकि करीब 10 छात्रों का एक समूह सेना के टैंक पर नजर आया। छात्रों ने जमकर नारेबाजी की। इस दौरान परिसर में खिड़कियों के शीशे, गमले और दुकानों में तोड़फोड़ की गई। इमारतों के कुछ हिस्सों और सामान में आग लगाने की घटना भी सामने आई। पुलिस के मुताबिक, फगवाड़ा स्थित इस प्राइवेट यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल के पास रविवार तड़के करीब ...