श्रावस्ती, मई 25 -- कटरा, संवाददाता। बकरीद पर्व को लेकिन नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार इकौना आनन्द सिंह ने की । इस दौरान प्रभारी निरीक्षक जयहरी मिश्रा ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए इसके लिए सभी को सतर्क रहने की आवश्यकता है। साथ ही अराजक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहें। यदि कोई व्यक्ति किसी प्रकार की अभद्रता या माहौल खराब करने का प्रयास करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- बकरीद को लेकर हुई पीस कमेटी की बैठक तहसीलदार ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। बैठक में अनिल कुमार पाण्डेय, शमसुल कमर, छांगुर...