नई दिल्ली, फरवरी 11 -- लोकसभा में बुधवार (11 फरवरी) को केंद्रीय बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि इस सरकार ने देश को बेच दिया है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील होलसेल सरेंडर है। कांग्रेस सांसद ने व्यापार समझौते को लेकर सवाल खड़े करते हुए कहा कि यह बराबरी की शर्त पर नहीं किया गया है। राहुल ने दावा किया कि भारत-अमेरिका समझौते में देश के किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा आज से पहले किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को शर्म आनी चाहिए कि उसने भारत माता को बेच दिया है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ जो, देश को बेच या खरीद सके। पीएम मोदी अब तक के सबसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.