पलामू, अप्रैल 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शुक्रवार को पलामू जिले में स्कूल रुआर 2026 अभियान का शुभारंभ किया और कहा कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। इसे सिर्फ सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि अपना नैतिक जिम्मेवारी समझे। मेदिनीनगर सिटी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति भवन में आयोजित एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में उपायुक्त ने ड्रॉपआउट बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान 30 अप्रैल तक चलाए जाने की चर्चा करते हुए कहा कि बचपन में शिक्षा की अनदेखी केवल एक बच्चे का नुकसान नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की क्षति है। यह भी पढ़ें- बच्चों को स्कूल लाना सिर्फ काम नहीं अनिवार्यता है : उपायुक्त उपायुक्त ने कहा कि बच्चों का एनरोलमेंट कैसे बढ़ाया जाए? जो बच्चे किस...