कोई भी बच्चा असुरक्षा, उपेक्षा या सहायता के अभाव में न रहे पीछे: डीसी
सिमडेगा, जून 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के अनाथ, बेसहारा, एकल अभिभावक परिवारों तथा विशेष परिस्थितियों में रह रहे बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सतर्क सिमडेगा अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीसी कंचन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर जिला प्रशासन ने सतर्क सिमडेगा का विशेष क्यूआर कोड भी जारी किया। इसे स्कैन कर कोई भी नागरिक अपने आसपास रहने वाले अनाथ, बेसहारा या विशेष सहायता के पात्र बच्चों की जानकारी प्रशासन तक पहुंचा सकता है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीसी ने कहा कि यह अभियान केवल बच्चों की पहचान तक सीमित नहीं है बल्कि उनके लिए एक मजबूत सुरक्षा तंत्र विकसित करने का प्रयास है। लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.