कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रखें अधिकारी : उपायुक्त
पलामू, जुलाई 20 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने सोमवार को पलामू समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक करते हुए विभिन्न विभागों के लंबित मामलों की समीक्षा और अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कोई भी फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। जरूरत पड़ने पर लंबित मामलों के समाधान के लिए मुख्यालय स्तर पर भी जिला प्रशासन पहल करेगा, लेकिन विकास कार्यों में विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा के क्रम में न्यायालय कर्मियों के आवास निर्माण, साइबर थाना भवन का निर्माण और पांकी क्षेत्र में पावर ग्रिड निर्माण सहित अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के दौरान सरकारी परियोजनाओं और जनहित से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.