बुलंदशहर, जून 17 -- उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने बुधवार को जिले में पहुंचकर महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा कर अफसरों को निर्देश दिए। भूड़ चौराहा स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस सभागार में महिला कल्याण एवं बाल विकास संबंधी कार्यों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में उन्होंने अफसरों से जानकारी ली। सदस्य ने कहा कि शासन द्वारा महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी ईमानदारी से होना चाहिए। जिले में कोई भी पात्र महिला और बच्चा सरकार की योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहने पाए। समीक्षा बैठक के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना और रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष योज...