कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे : के. रवि कुमार
रांची, जुलाई 21 -- खूंटी, संवाददाता। कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। इसी संदेश के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने मंगलवार को खूंटी जिले के तोरपा, खूंटी और तमाड़ क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जनजातीय परिवारों से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को जमा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि इन क्षेत्रों के कुछ जनजातीय परिवार एन्यूमरेशन फॉर्म भरकर जमा नहीं कर रहे हैं। इसी कारण उन्होंने स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से संवाद किया और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक का संवैधानिक अधिकार है और मतदाता सूची में नाम दर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.