नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Pakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अब 'खुले युद्ध' में तब्दील हो चुका है। शुक्रवार को 'ऑपरेशन गजब-लिल-हक' (Operation Ghazab lil-Haq) के तहत अफगानिस्तान के भीतर भीषण हवाई हमले करने के बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कड़ा संदेश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। शुक्रवार सुबह काबुल, कंधार और पक्तिका में 130 से अधिक तालिबानी लड़ाकों को मारने का दावा करने के बाद राष्ट्रपति जरदारी ने सोशल मीडिया पर कहा, "पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सेना का जवाब व्यापक और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझने की भूल करेंगे, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा। कोई भी हमारी पहुंच से बाहर नहीं होगा।"पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने घोषित ...