पीलीभीत, जनवरी 29 -- पीलीभीत। कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग की जिला अनुश्रवण समिति की बैठक लेकर अफसरों को निर्देश दिए। बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परिषदीय विद्यालयों में स्कूली बच्चों को बैठने के लिए फर्नीचर उपलब्ध करा दिया जाए। इस मामले में किसी तरीके की कोई हीला हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिशासी अभियंता विद्युत को कड़े निर्देश दिए गए कि दस दिन के अंदर स्कूलों के ऊपर से गुजरने वाली हाइटेंशन लाइन हटवा दी जाए। डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग में चलाई जा रही सभी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की। समीक्षा के बैठक के दौरान बीएसए रोशनी सिंह को डीएम ने निर्देशित किया। परिषदीय स्कूलों में कोई भी स्कूल छात्र-छात्रा थाली लेकर नहीं आएगा। विभाग की ओर से ही थाली उ...