हाथरस, फरवरी 26 -- हाथरस। आगामी पर्व होलिका दहन, होली, रमजान, रामनवमी, ईद-उल-फितर आदि के दृष्टिगत विशेष सतर्कता, शान्ति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ बनाये रखने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ विभिन्न समुदाय के धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की बैठक कर त्योंहारों को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने का आवाहन किया। जिलाधिकारी ने महाशिवरात्रि पर्व के जनपद में सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व खुशियों, उल्लास एवं आपसी सौहार्द का प्रतीक है, अतः यह सुनिश्चित किया जाए कि हमारी कोई भी खुशी किसी अन्य व्यक्ति के लिए दुःख का कारण न बने। जिलाधिकारी ने निर्देश द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.