उरई, अप्रैल 1 -- एट। स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत पीएम श्री विद्यालय एट में ब्लॉक स्तरीय स्कूल चलो अभियान और जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष पूनम सिंह और एबीएसए प्रीति राजपूत ने करते हुए कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दिलाना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे, इसके लिए समाज के सभी वर्गों को मिलकर प्रयास करना चाहिए।स्कूल चलो अभियान केवल नामांकन तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय से जोड़कर उनकी शिक्षा को सुदृढ़ बनाना इसका मुख्य लक्ष्य है। नामांकन के तहत नए बच्चों का कक्षा एक में प्रवेश दिलाया गया और उनको किताब उपलब्ध कराई गई।अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के बारे में कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.