बरेली, मार्च 22 -- जिले में कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, हर हाथ में किताब हो और हर आंख में भविष्य के सपने चमकें। इसी उद्देश्य के साथ बेसिक शिक्षा विभाग एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान शुरू करेगा। यह अभियान गांव की गलियों से लेकर शहर की बस्तियों तक, हर घर दस्तक देकर शिक्षा की रोशनी फैलाने का संकल्प लिए होगा। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री व स्पेशल एजुकेटर भी इस अभियान से जुड़कर इसे धार देंगे। इसमें छह से 14 वर्ष की आयु के उन बच्चों की पहचान कर नामांकन कराया जाएगा, जो किसी वजह से शिक्षा से वंचित रह गया हो या पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुके हैं। जिले के 2486 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय हैं। पिछले सत्र में कुल नामांकन 280496 था। स्कूलों का विलय होने के बाद यह संख्या कुछ कम हुई। इसलिए नए सत्र में बच्चों का नामांकन बढ़ाने पर विशेष जोर...