कन्नौज, अप्रैल 1 -- कन्नौज। जिले में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ स्कूल चलो अभियान व्यापक स्तर पर शुरू हो गया है। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों, रैलियों और नवप्रवेश उत्सवों के माध्यम से अभिभावकों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। अधिकारियों, शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि कोई भी बच्चा विद्यालय से बाहर न रहे, यह सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के तहत घर-घर संपर्क कर नामांकन बढ़ाने, बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विभिन्न विद्यालयों में बच्चों का तिलक कर स्वागत, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण माहौल बनाया गया। साथ ही निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी देकर अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.