कानपुर, अक्टूबर 4 -- यूपी के कानपुर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवक के पेट में पिस्टल लगाकर धमकी देता नजर आ रहा है। धमकी देने वाला व्यक्ति भाजपा नेता बताया जा रहा है। भाजपा नेता ने पहले नोट उड़ाए, इसके बाद उसने युवक से अपने रुपये वापस मांगे। गाली-गलौज करते हुए भाजपा नेता ने पिस्टल निकाली और युवक के पेट में सटाते हुए धमकी दी कि कोई बचा नहीं पाएगा। इसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद दूसरा वीडियो खुद भाजपा नेता ने बनाकर पोस्ट किया। इसमें वह घायल नजर आया। वीडियो में कुछ लोगों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। खुद को बचाने के लिए वह तहरीर लेकर थाने पहुंच गया जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी और उसका मेडिकल कराया। इसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.