कन्नौज, मार्च 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले कई दिनों से कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाने से सबसे बड़ी समस्या स्ट्रीट वेंडरों, होटल संचालकों, ढाबों और अन्य फास्टफूड का काम करने वाले दुकानदारों को उठानी पड़ रही है। कुछ ने तो घरेलू गैस सिलेंडरों की ब्लैक में जुगाड़ कर ली है, तो किसी ने चूल्हा फूंकना शुरू कर दिया है, तो कहीं कोयले की भट्ठी जलने लगी है। कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति लंबे समय से बिल्कुल ठप पड़ी है। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या होटल संचालकों, ढाबा मालिकों, स्ट्रीट बेंडरों, चाय-पकौड़ी और फास्टफूड का काम करने वाले छोटे दुकानदारों के सामने खड़ी हो गई है। रोजी-रोटी कमाने के लिए लोगों ने कहीं न कहीं कोई जुगाड़ बिठानी शुरू कर दी है। ऐसे में छोटे दुकानदारों ने तो ब्लैक में घरेलू गैस सिलेंडर की व्यवस्था जुटाकर अपनी क...