श्रावस्ती, अप्रैल 11 -- श्रावस्ती, संवाददाता। मिशन शक्ति अभियान के दूसरे चरण के तहत शनिवार को विभिन्न थानों की मिशन शक्ति टीमों व शक्ति दीदियों ने जागरूकता चौपाल लगाए। चौपाल में महिलाओं व बालिकाओं को उनकी सुरक्षा में बने कानून की जानकारी दी। साथ ही आत्मरक्षा आदि के लिए जागरूक किया। चौपाल में मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। विशेष कर उन्हें अनजान नंबर से फोन आने व डिजिटल अरेस्ट के प्रति सचेत किया गया। सभी को बताया गया कि अगर आपको कोई फोन कर आपके परिवार के किसी सदस्य द्वारा अपराध किए जाने व उस पर पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दे तो घबराएं नहीं। तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर पर दें। ऐसा न करने पर साइबर ठग आपको डिजिटल अरेस्ट कर आपके साथ ठगी को अंजाम देगा। चौपाल में महिलाओं को सोशल मीडिया फ्रॉड,...