मथुरा, जनवरी 11 -- जनपद में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बेसिक शिक्षा विभाग संदीप सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र योजनाओं से लाभान्वित होने से न रह जाए। इसका ख्याल रखा जाए। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 5 लाभार्थियों को किट का वितरण किया। रविवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद में 69 सरकारी अस्थाई गोशालाएं हैं, जिनका नियमित रूप से अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जाता है। जनपद में गोवंशों की सुविधाओं हेतु 8 मोबाइल एम्बुलेंस है। जनपद में 03 नई गोशालाएं शीघ्र चालू हो जाएंगी। उन्होंने बताया कि गोशालाओं में सीसी टीवी स्थापित है तथा मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय में सीसी टीवी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.