संवाददाता, जुलाई 11 -- जौनपुर जिले में शनिवार को दो अलग-अलग स्थानों पर पत्नी की विदाई और प्रेमिका से शादी कराने की मांग को लेकर दो युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए। दोनों घटनाओं से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित नीचे उतार लिया। पहली घटना जफराबाद थाना क्षेत्र के नेवादा गांव की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के चाचकपुर निवासी गुलशन मौर्य पत्नी की विदाई न होने से नाराज होकर शुक्रवार रात करीब आठ बजे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। उसने खुद ही डायल 112 और अपने परिजनों को इसकी सूचना दी।पत्नी की विदाई से नाराज युवक टावर पर चढ़ा मौके पर पहुंची पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस भी पहुंच गई। करीब तीन घंटे तक समझाने-बुझाने और पत्नी व ससुराल पक्ष से बातची...