कोई पछतावा नहीं, बदनामी से अच्छा मार दिया; बहन की हत्या के बाद भाई ने थाने में सरेंडर किया
संवाददाता, जून 13 -- फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र में हॉरर किलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैर समुदाय के युवक से अवैध संबंध के शक में एक भाई ने अपनी शादीशुदा बहन की गला घोटकर हत्या की और फिर शव को कुएं में फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद भाई शनिवार सुबह हंसवा पुलिस चौकी पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस आरोपी को ले घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि थरियांव थाना क्षेत्र के गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक शनिवार सुबह हसवा पुलिस चौकी पहुंचा। एसपी के अनुसार युवक ने बताया कि उसकी शादीशुदा बहन के गैर समुदाय के युवक से अवैध संबंध थे। इस वजह से उसकी बहन शादी के बाद एक बार घर से भाग चुकी थी।ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.