पुणे, मई 3 -- पुणे में रेप के बाद मार दी गई चार साल की बच्ची के पिता बेहद नाराज हैं। उन्होंने नेताओं से कहा है कि जब तक उनके परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, कोई नेता उनके घर श्रद्धांजलि देने न आए। साथ ही उन्होंने आरोपी को मौत की सजा देने की भी मांग की है। यह सारी बातें बच्ची के पिता ने एक वीडियो में कही हैं। उसने यह वीडियो खुद बनाया है। बता दें कि महाराष्ट्र के पुणे जिले की भोर तहसील में चार वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न के बाद हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी 65 साल का मजदूर है, जिसका आपराधिक इतिहास है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पेशे से मजदूर आरोपी शुक्रवार को खाना खिलाने का लालच देकर बच्ची को मवेशियों के बाड़े में ले गया और उसका यौन उत्पीड़न किया। जारी किया है वीडियोवीडियो में पिता ने कहाकि हम अपनी बच्ची की अस्थियां विसर्जित करने क...