पीलीभीत, मार्च 30 -- पीलीभीत। जिला राइफल क्लब के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता का मुख्य अतिथि डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने औपचारिक शुभारंभ किया। पारंपरिक निशानेबाजों के अलावा महिलाओं और बच्चों ने भी दो दो हाथ करते हुए अचूक निशानेबाजी की। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया जाएगा। अलग अलग ब्लाकों में शूटिंग रेंज विकसित कर निशानेबाजी को प्रोत्साहित करने का भी संकल्प लिया गया। प्रतियोगिता में .22 राइफल प्रतियोगिता के अधिकारी वर्ग में 40 अंक प्राप्त कर सहायक आयुक्त सहकारिता डा.प्रदीप कुमार सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। एसडीएम न्यायिक हेमंत चौधरी द्वितीय व तीसरे नंबर पर सिटी मजिस्ट्रेट व जिला क्रीड़ा अधिकारी रहे। सीडीओ, डीडीओ, एआरटीओ और डीआईओएस के अलावा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी हर निशाने पर गच्चा खा कर चूकते रहे।शूटिंग रे...