काशीपुर, अगस्त 28 -- काशीपुर, संवाददाता। सृजन संवाद मंच के तत्वावधान में आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में देशभर से आए कवियों ने ओज, हास्य और व्यंग्य की प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। कवियों की रचनाओं पर श्रोता जमकर तालियां बजाते रहे।

सम्मेलन का शुभारंभ गुरुवार देर शाम बाजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं उत्तराखंड राज्य बीज एवं जैविक प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष बलराज पासी और दर्जाधारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। नैनीताल से आईं कवयित्री गौरी मिश्रा ने मां शारदे की वंदना शब्द रंगोली से गीतों में चंदन भरती हूं के साथ काव्य पाठ की शुरुआत की।

कवियों की प्रस्तुतियां देश के सुप्रसिद्ध राष्ट्रभक्ति और शहीदों को सम्मान देने वाले ओज कवि डॉ. हरिओम पंवार ने मैं जनता ...