पटना, नवम्बर 15 -- बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह अपनी बेटी शिवांगी की शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने शादी में मेहमानों को बुलाने का अपना खास अंदाज भी बता दिया है। भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के पटना स्थित आवास पर छठ का खरना प्रसाद ग्रहण करने पहुंचे अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बेटी की शादी में आने के लिए किसी को कार्ड की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा, 'कोई कार्ड की जरूरत नहीं है, सिनेमा थोड़े ही है। शादी में सबको आना है।' दरअसल, शनिवार को छठ पूजा के अवसर पर अनंत सिंह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के घर पहुंचे थे। यहां उन्होंने खरना का प्रसाद ग्रहण किया और कुछ देर परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत की। इस दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। अनंत सिंह ने इसी दौरान अक्षरा सिंह को अपन...