कोई इतना क्रूर कैसे हो सकता है; सांप को बेरहमी से मारा और हंसते हुए वीडियो बनाया, पुलिस ने दर्ज किया केस
नूंह, सितम्बर 30 -- हरियाणा के नूंह के पिनगवां थाना क्षेत्र के शाह चोखा गांव में सांप को मारने का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन्य जीव विभाग ने संज्ञान लेते हुए पुलिस के पास शिकायत दर्ज करा दी है। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने 29 सितंबर को अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। वन्य जीव निरीक्षक फरीदाबाद राकेश कुमार को सोशल मीडिया के माध्यम से यह वीडियो मिला था। वीडियो में एक युवक बड़ी बेरहमी से डंडे से सांप को मारता दिखाई दे रहा है, जबकि दूसरा व्यक्ति हाथ में कुल्हाड़ी लेकर खड़ा है। वीडियो को वरिष्ठ राजकीय विद्यालय, खोरी शाह चोखा के पास का बताया जा रहा है।सांप को मारना कानूनन अपराध वीडियो मिलने के बाद वन्य जीव निरीक्षक ने पिनगवां पुलिस को शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.