बलरामपुर, मई 6 -- जरवा, संवाददाता। सोमवार सुबह आए तूफान के बाद उपखंड तुलसीपुर के कोइलाबास फीडर से जुड़े चौहत्तर कला, बघेलखंड, पिपरा दुर्गानगर, नगई, प्रतापपुर, पिपरी, लौकी खुर्द, भगवानपुर समेत सैकड़ों गांवों की करीब एक लाख आबादी अब तक बिजली संकट झेल रही है। आपूर्ति ठप होने से मोबाइल बंद, ई-रिक्शा संचालन प्रभावित, दिहाड़ी मजदूरों का कामकाज ठप और पेयजल संकट गहरा गया है। स्कूलों में कंप्यूटर व विज्ञान प्रयोगशाला बंद हैं, जबकि नेटवर्क ठप होने से संपर्क और आवागमन की दिक्कत भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जिले का सबसे बड़ा यह फीडर करीब 60 किमी जंगल क्षेत्र से जर्जर व नंगी लाइन के सहारे गुजरता है, जिससे आए दिन फाल्ट होता है। जेई दयाराम ने बताया कि कर्मचारी युद्ध स्तर पर फाल्ट दूर करने में लगे हैं। क्षेत्र बड़ा और संसाधन सीमित होने के बावजूद...