बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, निज संवाददाता शहर में कचरा निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कोइलपुरा स्थित एमआरएफ सेंटर के पास पंप हाउस स्थापित करने की पहल की गई है। नगर पालिका प्रशासन ने 15वें वित्त आयोग के तहत इस योजना पर काम शुरू कर दिया है।इसका उद्देश्य सेंटर पर कूड़ा प्रबंधन के साथ-साथ पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना है, ताकि कार्य प्रभावित न हो। गर्मी के मौसम में एमआरएफ सेंटर पर कार्यरत श्रमिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। पंप हाउस बनने के बाद उन्हें स्वच्छ पेयजल आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।नगर पालिका अध्यक्ष नेहा वर्मा ने बताया कि इस योजना से न केवल सेंटर पर काम करने वाले श्रमिकों को राहत मिलेगी, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी स्वच्छ पानी की सुविधा बढ़ेगी।इस परियोजना के लिए 3 लाख 17 हजार रुपये का बजट स्वीकृत कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.