बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता बांदा डिस्ट्रिक्ट कोआपरेटिव बैंक की 80 वीं वार्षिक साधारण सभा की बैठक शनिवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज सभागार में हुई। मुख्यकार्य पालक अधिकारी व चेयरमैन ने बैंक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि सहकारिता विभाग की कमाई में इजाफा हो रहा है। इस वर्ष बैंक की पूंजी में साढ़े नौ करोड़ रुपये बढ़े हैं। पिछले वर्ष जहां अंश पूंजी 23.94 करोड़ रुपये थी, वहीं इस वर्ष यह 33.34 करोड़ हो गई है। ऋण वितरण व वसूली में भी पांच से दस प्रतिशत तक इजाफा हुआ है।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत व चेयरमैन मालती बासू का बैंक चेयरमैन पंकज अग्रवाल ने स्वागत किया। सामान्य निकाय की बैठक में सचिव व मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ.आकांक्षा वर्मा ने बैंक की की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। बताया कि बैंक का वर्ष 2023...