गुमला, जनवरी 11 -- कामडारा। हाड़ कंपाने वाली ठंड को देखते हुए कामडारा प्रखंड के कोंसा गांव में सीएनआई,कडरु पेरिस रांची की ओर से जरूरतमंदों के लिए सहायता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर रविवार को पंचायत के मुखिया प्रेमचंद केरकेट्टा के नेतृत्व में आयोजित हुआ।शिविर में कोंसा गांव के विभिन्न टोला पहान कोचा, पहारटोली, बरटोली, बड़काटोली, खैराटोली व सरनाटोली से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण शामिल हुए। इस दौरान कुल एक सौ जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल और खाद्य सामग्रियों का वितरण किया गया।कंबल और खाद्य सामग्री पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और खुशी देखने को मिली। ग्रामीणों ने ठंड के इस कठिन समय में सहायता पहुंचाने के लिए चर्च के प्रति आभार व्यक्त किया। मौके पर कडरु पेरिस के ख्रीस्त पादरी एनेम जोसेफ हेरेंज,सचिव प्रवीण तिर्की, कोषाध्यक्ष बी. ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.