शामली, मई 9 -- कोंथलपुर गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में तीन युवक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए स्थानीय चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि चौसाना निवासी सचिन पुत्र पवन नगला चौक, जिला करनाल स्थित गुडरिच फैक्ट्री में मजदूरी करता है। गुरुवार रात वह नाइट शिफ्ट में ड्यूटी पर जाने के लिए बाइक से निकला था। जैसे ही वह खोडसमा स्थित कोंथलपुर गुरुद्वारे के पास पहुंचा तो सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन लोग घायल दूसरी बाइक पर खोडसमा निवासी तौसीफ पुत...