गुमला, मार्च 22 -- कामडारा। प्रखंड के कोंडेकरा गांव में 23 मार्च को विराट हिंदू सम्मेलन सह सरना सनातन जागरण सभा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में श्री राम रेखाधाम के बाबा उमाकांत प्रपन्नाचार्य जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सरना-सनातन समाज को संगठित करना, लोगों में धर्मनिष्ठा जगाना तथा देश की अखंडता, शांति और आपसी सौहार्द को मजबूत करना है। कार्यक्रम की सफलता को लेकर समिति ने क्षेत्र के सभी लोगों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.