गुमला, अप्रैल 16 -- रायडीह। प्रखंड के कोण्डरा रामनवमी बगीचा में 16 अप्रैल को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी अखण्डादास जी महाराज उपस्थित रहेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में सुमन कुमार (पूर्व पादरी रोबर्ट सलेमन) अपने विचार रखेंगे। इसके अलावे जशपुर राजकुमार आदित सिंह जुदेव, राजा दुर्ग विजय सिंह देव तथा सिमडेगा के बीरू राजा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसकी जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष लंकेश्वर बड़ाईक ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...