उरई, फरवरी 26 -- जालौन। कोंच रोड पर देवरी और उदोतपुरा के बीच एक भीषण सड़क हादसा हो गया। आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बुधवार रात करीब एक बजे एक कार जालौन से कोंच की ओर जा रही थी जबकि कोंच की तरफ से मटर लादकर एक डीसीएम जालौन की ओर आ रही थी। इसी दौरान देवरी और उदोतपुरा गांव के बीच दोनों वाहन आमने-सामने आ गए और जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकरीराजा निवासी कार सवार सुमित, सौरभ, सुनील और वीरू गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.