उरई, दिसम्बर 16 -- कोंच। नदीगांव में पोलियो दिवस के अवसर पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत रहे बरकरार कार्यक्रम के तहत नगर के 134 बूथों पर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा दी गई। सरकार द्वारा पोलियो बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए 14 दिसंबर से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत 134 पोलियो बूथों पर कर्मियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कुल 14,280 डोज पिलाईं। स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल शाक्य ने बताया कि अभियान के लिए 65 टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों को निर्धारित क्षेत्रों में दवा पिलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है ताकि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे।अभियान में सीएचसी नदीगांव के अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार, दिलीप कुमार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम और आशा कार्यकर्ता सक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.