उरई, दिसम्बर 19 -- कोंच। नालियों की नियमित सफाई व्यवस्था नहीं होने से सड़कों पर गंदगी और जलभराव होने लगा है। जिसके चलते इलाकाई लोगों का रास्ते से पैदल निकलना दुश्वार हो गया है। शुक्रवार को स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर की। मामला नगर पालिका परिषद के मोहल्ला आराजी लाइन का है। यहां पर नालियां क्षतिग्रस्त या जाम होने के कारण गंदा पानी सड़क के ऊपर बह रहा है और नालियों का पानी सड़क पर फैलने के कारण पुर इलाके में कीचड़ व दुर्गंध फैल रही है। वही प्रतिदिन इसी रास्ते से बच्चों को शिक्षा अध्ययन के लिए स्कूल जाना पड़ता है। जिससे उनके जूते गंदे तो होते ही हैं साथ-साथ फिसल कर गिर जाने से विद्यालय न जाने पर भी मजबूर हो जाते हैं। नायाब कुरैशी, कमाल, जाकिर, शमीम बानो, फातिमा सहित तमाम मोहल्ले वासियों ने समस्या का निराकरण कराए जाने की मांग उठाई है।

हिंदी...