उरई, फरवरी 28 -- कोंच। कोच तहसील क्षेत्र के शहरी और ग्रामीण इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक थम नहीं रहा है। शनिवार को शहर व अलग-अलग गांवों में आठ बच्चों समेत 11 लोगों को आवारा कुत्तों ने काट लिया। जिनको इलाज के लिए कोच सीएचसी लाया गया। जहां पर सभी को एंटी रेबीज की डोज दी गई। कोंच में आवारा कुत्ते आतंक का पर्याय बन चुके हैं। आवारा कुत्ते लोगों के लिए जानलेवा बने हुए हैं। शनिवार को अलग-अलग जगहों पर कुत्तों ने 8 वर्षीय वंश निवासी कोंच, 7 वर्षीय अर्चना निवासी भदेवरा, 5 वर्षीय रामजी निवासी कैलिया, 3 वर्षीय ध्रुव निवासी कोंच, 5 वर्षीय कृष्ण निवासी कोंच, 8 वर्षीय राशि निवासी कोंच, 52 वर्षीय खुर्शीद, 73 वर्षीय हरीश, 24 वर्षीय विकास, 23 वर्षीय अनुज कुमार समेत 11 लोगों को कुत्तों ने काट लिया। सभी को कोंच सीएचसी में एंटी रेबीज की वैक्शीन लगाई गई है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.