गया, जनवरी 3 -- कोंच थाने की पुलिस ने एक घर से विदेशी शराब बरामद की है। कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि 23 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। यह शराब कोंच माना बिगहा गांव के विकास कुमार के घर से बरामद किया गया। हालांकि, विकास ने पुलिस को आते देख घर छोड़कर भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में शराब कारोबारी विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि उसके घर से शराब सप्लाई किया जा रहा है। इसके बाद उसके घर में छापेमारी कर शराब बरामद किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.